Posts

Showing posts with the label Dushyant Pratap Singh

My Unforgettable Journey

Image
#myunforgettablejourney (Post 29) 2003 फिर से समय आ गया था छुट्टियों का और अभिनेता मित्र रवि बहल ने अनुरोध किया के में इस बार बतौर ज्यूरी अभिनेता नावेद जाफरी को बुलाऊँ। बूगी बूगी का जुनून अपने चरम पर था। करीब 600 बच्चों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं। और फाइनल कार्यक्रम में नावेद जाफरी की मौजूदगी ने समां बांध दिया। कार्यक्रम से ठीक पहले सह आयोजकों ने थोड़ा परेशान किया और कुछ वेंडर्स जिनमे आयोजन स्थल से लेकर तकनीकी लोग शामिल थे। उन्होंने अनुचित पैसों की मांग कर दी खैर घटिया लोगों को अपने साथ रखने का कुछ तो हर्जाना आप भी भरोगे। तो मैंने उन गधों को निपटाया। एक यादगार इवेंट था। उस समय स्टार्स का किसी छोटे शहर में आना और प्रतिभागियों से सीधे जुड़ना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। सदैव की तरह मीडिया मित्र मेरे साथ थे। शायद वे मुझे समझने लगे थे।

My Unforgettable Journey

Image
#MyUnforgettableJourney (Post 29) 2003 मेरा एक अच्छा खासा सर्कल बन चुका था। अगर आप सांस्कृतिक व मनोरंजन क्षेत्र में है तो आपको एक काम करना पड़ता है वो है निरंतरता चाहे हिट हो या फ्लॉप पर आपको दिखना ही पड़ेगा #thesoundofmusic एक हिट शो था। मैंने इसके द्बितीय आयोजन की घोषड़ा कर दी और में फिर से एक गलती कर बैठा मैंने कुछ लोगों को अपने साथ इसमें शामिल कर लिया और बिना कुछ किये धरे वो मेरे सर में दर्द करने लगे। खैर जब तक पंगे न लो तब तक हमारा काम कैसे चलेगा। शो बहुत शानदार था सूरसदन प्रेक्षागृह पूरा भरा था। दिल्ली से आये नृत्य समूह और मॉडल्स ने एक बार फिर हंगामा बरपा दिया।।। पूरे आयोजन में एक ही आदमी परेशान था 😁 Dushyant Pratap Singh पर इस शो की प्रस्तुतियां बहुत शानदार थी। गड़बड़ सिर्फ एक थी के में अपनी गलतियों से कुछ भी सीखने को तैयार नही था। या यूं कहिये के धीरे धीरे सीख रहा था।

Dushyant Pratap Singh

Image
प्रसिद्ध पत्रकार व सामाजिक एवं फ़िल्म एक्टिविस्ट ओम पाल जी ने गत दिनों मेरा साक्षात्कार लिया जिसे उन्होंने अलग अलग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित व प्रकाशित किया है। आपके शब्दों का हृदय से आभार।। 😊🙏😊

My Unforgettable Journey

Image
#MyUnforgettableJourney #दुष्यंतप्रतापसिंह 1995 संगम कला ग्रुप की अखिल भारतीय गायन प्रतियोगिता और में बिना संगीत की समझ लिए उसमे पदार्पण कर गया और फिल्मी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कमाल की बात ये है कि मुझे पता ही नही था के अब अगले राउंड के लिए दिल्ली जाना है जहां प्रख्यात संगीतकार आनंद जी (कल्याण जी आनंद जी) निर्णायक होंगे। खैर वहां पर घबराहट में ज्यादा आवाज़ ही नही निकली और वहाँ कुछ प्राप्त नही हुआ। वही पर सुनिधि चौहान व जावेद अली को भी देखा जिनके साथ बाद में मुम्बई की बहुत सी मीठी यादें है। जावेद तो अभी मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। फ़ोटो या वीडियो उपलब्ध नहीं पर कुछ राष्ट्रीय अखबारों की न्यूज़ संभाल कर रखी है। आभार संस्था के कर्ता धर्ता शशिकांत कुसुमवाल भैया का के उन्होंने ये मंच मुझे प्रदान किया 😊😊

My Unforgettable Journey

Image
#MyunforgetableJourney 1994 लगता है जैसे कल की ही बात हो में बस ऐसे ही शौक़ में इस कार्यक्रम में गाने चला गया था। और भी गायक थे। और जब निर्णायक मंडल ने बोला के दुष्यंत प्रताप सिंह प्रथम तब में भौचक्का रह गया। बार बार नाम बोला गया तो मुझे एहसास हुआ के में प्रथम आया हूँ। मै दौड़कर मंच पर चढ़ गया। मेरे जीवन का पहला पुरुस्कार आगरा शहर के तत्कालीन मेयर स्व. रमेशकान्त लवानिया जी के हाथों से प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के तब के आयोजक और अब मेरे प्यारे मित्र Sanja Upadhyaya का दिल से शुक्रिया। तब अखबार में अपना नाम देखकर में खुशी से रोने लगा था। थैंक्यू संजय उपाध्याय मुझे एक नई मंजिल और मंच देने के लिए ।।।

कभी कभी कुछ थोड़े से अक्षर आपको बहुत ताकत देते है

Image

From all over the World Different People 🌐 Different Location 🏤 From upcoming Friday Streaming on Digital World #dcshow with Bollywood Stars & Social Celebrities. Need your Blessings 😊🙏😊 During Lockdown it's all about passion and hunger of Art

Image